सासनी: आगरा-अलीगढ़ नेशनल के गांव बरसे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 बाइक सवार घायल, राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया
Sasni, Hathras | Oct 8, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव बरसें के पास फैक्ट्री जा रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया।