बांका: बांका, कसबा और मिर्जापुर बाजार में धनतेरस पर 50 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार हुआ
Banka, Banka | Oct 29, 2024 बांका कसबा व मिर्जापुर बाजार में धनतेरस के मौके पर 50 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार हुआ। मंगलवार को जैसे जैसे दिन ढलता गया वैसे-वैसे सराफा इलेक्ट्रॉनिक्स बर्तन आदि के दुकानों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। जहां शाम 6:00 बजे तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। बांका समेत मिर्जापुर कसबा बाजारों में 50 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार हुआ।