बांका: धनतेरस पर बांका में करोड़ों का कारोबार हुआ, बाइक और आभूषणों की बिक्री में तेजी
Banka, Banka | Oct 29, 2024 इस साल धनतेरस पर्व जिलेभर में मंगलवार की सुबह 11 बजे से लोगों ने जमकर खरीदारी की। सर्वाधिक बिक्री बाइक के बाद ट्रैक्टर की यहां हुई है। प्रत्येक बाइक शोरूम में मंगलवार को करीब एक सौ से अधिक लोगों ने बाइक की खरीदारी की है। इधर बांका चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने बांका मे इस बार करोड़ो का कारोबार हुआ।