लखीसराय: सिल्वे गांव में एक व्यक्ति को अज्ञात ने मारी गोली, गंभीर हालत में पहुंचा सदर अस्पताल
सिल्वे गांव में एक व्यक्ति को अज्ञात ने गोली मार दी। जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में किसी तरह इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति की पहचान अपहद्दीह निवासी अर्जुन महतो के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। इस संदर्भ में चश्मदीद ने बताया की सिल्वे पहाड़ी के समीप घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।