रामगंजमण्डी: बीड़ मंडी टोल प्लाजा पर कार और बाइक में हुई भिड़ंत, बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
रामगंजमंडी में एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला बीड़ मंडी टोल प्लाजा के नजदीक शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे का है। हादसे के दौरान बाइक सवार सलाम और शहजाद झालावाड़ से कोटा की और जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने आई कार से टकराकर सड़क पर जा गिरे।