रामगंजमण्डी: सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता के लिए सुकेत में निकाली गई बाइक रैली, पैम्पलेट का किया गया वितरण
सड़क सुरक्षा नियमो की जागरूकता को लेकर सुकेत में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली 36वें सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में बीडमंडी टोल प्लाजा से शुरू की गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस टोल प्लाजा पहुँचकर सम्प्पन हुई।