रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी स्टेट हाईवे बना जानलेवा, 1 महीने में 7 एक्सीडेंट में 3 लोगों की गई जान, ब्रेकर न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश
रामगंजमंडी से सुकेत के बीच स्टेट हाईवे 9बी का नव निर्माण कर पुरा हो चुका है। लेकिन सड़क पर ब्रेकर नहीं बनाने से दिनो-दिन राहगीरों के साथ दुर्घटनाएं बढ़ रही है। पिछले एक महीने में इस मार्ग पर 7 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 3 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार की देर रात को भी एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हुआ।