रामगंजमण्डी: ईश्वरपुरा मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की कथा सुनाई गई, श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया
रामगंजमंडी में राधा रानी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तत्वाधान मे ईश्वरपुरा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पाँचवे दिन कथा वाचक आचार्य पंडित धीरज व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा की गई माखन चोरी की कथा सुनाई। भागवत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दोपहर 3 बजे शुरू हुई कथा शाम 5:30 बजे तक चली।