रामगंजमण्डी: अवैध हथियार तस्करी मामले में फरार आरोपी को सुकेत पुलिस ने भवानीमंडी से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे भवानीमंडी के सामिया गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विजय भील ने एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ पूर्व में गिरफ्तार हो चूके आरोपी फारुख मंसूरी को अवैध हथियार की सप्लाई की थी।