धनोरा: बखारी गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बंडोल-बखारी मार्ग पर लगाया जाम
Dhanora, Seoni | Nov 9, 2026 बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बखारी में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शासन-प्रशासन से लगातार शिकायत और निवेदन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों एवं महिलाओं ने बखारी बस स्टैंड पर बंडोल-बखारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।जाम के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी क