बहादुरपुर: स्वास्थ्य उपकेंद्र में नशेड़ियों का उत्पात, ताला तोड़कर शराब और व्हाइटनर पार्टी, पुलिस पर खानापूर्ति का आरोप
बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत खराजपुर पंचायत के बरहेता गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि करीब 87 लाख रुपये की लागत से बने इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में महज एक सप्ताह पूर्व ही अस्पताल को शिफ्ट किया गया था।