पीलीभीत: पीलीभीत की युवती के लखीमपुर में अचेत अवस्था में मिलने का मामला, दामाद व परिजनों को फसाने के लिए रची गई थी साजिश
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने पीलीभीत की युवती के लखीमपुर में में मिलने की घटना का खुलासा किया है पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवती के पिता ने युवती के जीजा व उसके परिवार को फसाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पूरे मामले में युवती के पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।