पीलीभीत: पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने अनियंत्रित होकर खाई में पलटी पूरनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की कार
किसी काम से कलेक्ट्रेट परिसर जा रहे पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष की कार शनिवार को पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई हादसे के दौरान सीट बेल्ट लगे होने के कारण नगर पालिका अध्यक्ष और उनका ड्राइवर सुरक्षित बच गया।