पीलीभीत: हरदोई ब्रांच नहर डूडा पुल के पास में ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो को मारी टक्कर पाँच लोग हुए घायल
घुंघचाई निवासी अनिल धान की रोपाई के लिए टेंपो से मजदूरों को लेकर जा रहा था। हरदोई ब्रांच नहर के पास में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो रोड से नीचे खांई में उतर गया। हादसे में सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी कमलेश,अनमोल, रोहित चंदोखा निवासी राजरानी,कविता देवी घायल हो गई। कुछ लोगों ने टेंपो से कूदकर अपने आप को बचा लिया।