शाहजहांपुर।होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और आईजी अजय साहनी ने बड़े लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान छतों और संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी व जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।