सरमथुरा: सरमथुरा नगरपालिका चुनाव कल, 24 वार्डों में 13,978 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
नगरपालिका चुनाव को लेकर सरमथुरा में चुनावी सरगर्मियां अब अपने चरम पर पहुंच गई हैं। नगरपालिका के 25 वार्डों में से वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस प्रत्याशी भरतलाल मीणा के निर्विरोध पार्षद चुने जाने के बाद अब शेष 24 वार्डों में शुक्रवार को मतदान होगा। इन 24 वार्डों में कुल 13,978 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला