रायडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रायडीह में एसआईआर-2026 अभियान का जायजा लिया
Raidih, Gumla | Jul 19, 2026 गुमला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने शनिवार को रायडीह प्रखंड की सिप्रिंगा पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड कार्यालय में ऑनलाइन डिजिटाइजेशन एवं प्रपत्र संग्रहण की स्थिति का भी जायजा लिया।