भितरवार: शासकीय सांदीपनी स्कूल एवं शासकीय महाविद्यालय की सड़क को लेकर सरदार ने अध्यक्ष को दिखाया आईना
भितरवार नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 स्थित शासकीय सांदीपनी स्कूल और शासकीय महाविद्यालय की खस्ता हाल सड़क को लेकर सरदार तलविंदर सिंह आए सामने। नगर की वार्ड क्रमांक 10 में निवास करने वाले सरदार तलविंदर सिंह ने वीडियो जारी कर नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल को दिखाया आईना। सरदार बोले हम नगर परिषद अध्यक्ष के भरोसे नहीं हमें परमिशन मिल जाए तो हम डाल देंगे मुरम।