Ambala Media:"
श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण विश्राम, हरिनाम संकीर्तन से गूंजा कथा स्थल
श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और भक्तिमय प्रसंगों का भावपूर्ण श्रवण किया।
कथा व्यास ने सुदामा चरित्र के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अद्भुत मित्रता, प्रेम और निष्काम भक्ति का संदेश दिया। इसके साथ ही राजा नृग आख्यान, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उद्धव को दिए गए अंतिम उपदेश, भगवान के स्वधाम गमन तथा राजा परीक्षित मोक्ष का मार्मिक वर्णन किया गया।
इन प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा विश्राम के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हरिनाम संकीर्तन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा कथा स्थल भक्तिमय हो गया।
कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि जीवन में भक्ति, सत्य, सेवा और सदाचार को अपनाकर ही मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम हु
Ambala, Ambala | Aug 15, 2026