BAGHPAT DESK :- बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देश पर कोतवाली बागपत पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने काठा टोल प्लाजा स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान हूटर और सायरन का अवैध प्रयोग करने, वाहनों पर काली फिल्म लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक वाहनों के चालान किए।
चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने