रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 का आयोजन, आईसी वैन को न्याय पंचायत स्तर तक भेजा गया। युवाओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार, ऋण, अनुदान और प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।