ऊंचाहार: शहजादपुर गाँव में चकबंदी अधिकारियों ने बैठक कर चकबंदी कराने का प्रस्ताव भेजा
ऊँचाहार क्षेत्र के शहजादपुर गाँव में बीते दिनों ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने चकबंदी कराये जाने को लेकर प्रदर्शन किया था, ग्रामीणों की मांग को संज्ञान में लेकर गुरुवार को चकबंदी विभाग के नायब सत्येंद्र नाथ, राजस्व निरीक्षक मोतीलाल व लेखपाल लवकेश यादव ने ग्रामीणों के साथ बैठक की।इस दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से चकबंदी कराये जाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया।