झांसी: झांसी की पुरानी तहसील में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Nov 5, 2026 झांसी की पुरानी तहसील में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। घटनास्थल पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। वीडियो हुआ वायरल