गोरखपुर: शाहपुर पुलिस ने ₹5000 के इनामी लुटेरे को बिछिया से किया गिरफ्तार
30 जून को बिछिया पीएसी गेट के पास से एक महिला का मोबाइल लूट कर दो युवक भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से बाइक लेकर गिरने के बाद महिला ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे थाने के सुपुर्द किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसका दूसरा साथी अमन बेग आज शाहपुर पुलिस के गिरफ्त में आया। तभी से फरार चल रहे आरोपों पर ₹5000 का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था।