गोरखपुर: साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस ने जागरूकता वैन रवाना की
बढ़ते हुए साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सहयोग से शुक्रवार को पुलिस कार्यालय से जागरूकता वैन को एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारियों के साथ हरि झंडी दिखा कर जागरूकता वैन को रवाना किया। यह जागरूकता वैन शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में घूम-घूम कर रिकॉर्ड मैसेज के जरिए से लोगों को जागरूक करेगा।