गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के खूनीपुर में घी का कार्टून चुराकर भागते एक्टिवा सवार का वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार की सुबह से गोरखपुर के सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवक एक्टिवा से आते हैं और एक घी का कार्टून लेकर भाग जाते हैं। वीडियो के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो खूनीपुर चौराहे के पास स्थित बाबूलाल मूलचंद के दुकान के सामने का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो की आधार पर तफ्तीश में जुड़ गई है।