उज्जैन ग्रामीण: सिंहस्थ से पहले उज्जैन में सांची का नया डेयरी प्लांट, दूध-दही से आइसक्रीम तक की हर जरूरत करेगा पूरी
उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए सांची ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए दूध और दुग्ध उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए शहर में सांची का नया डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड यानी एनडीडीबी के चेयरमैन मिनेश शाह ने सांची की नई ब्रांड पहचान