बड़ेराजपुर: प्रशासन की सजगता से विश्रामपुरी में बाल विवाह पर लगी रोक, संयुक्त टीम समय रहते पहुंची
कोण्डागांव जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र में तय एक बाल विवाह को प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रुकवा दिया। सोशल मीडिया एवं विभागीय सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम तुरंत विवाह स्थल पहुंची। दस्तावेजों की जांच में वर की आयु विवाह के लिए निर्धारित कानूनी उम्र से कम पाई गई।