हलसी: हलसी थाना पुलिस ने बिल्ली गांव में नशा सेवन के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गुरुवार पूर्वाह्न 1 बजे हलसी थाना की पुलिस द्वारा बिल्ली गांव से इसी गांव के रहने वाले प्रकाश साहू के पुत्र राहुल कुमार उर्फ रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है. हलसी थाना में कांड संख्या 96/26 दर्ज किया गया है. लखीसराय SC/ST थाना कांड संख्या 24/ 25 मारपीट एवं छेड़खानी मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस राहुल के घर पहुंची थी. वह नशे की हालत में पाया गया.