सहार: हातिमगंज पेरहाप पंचायत में जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, आंदोलन की चेतावनी #jansamasya
Sahar, Bhojpur | Jun 27, 2025 सहार प्रखंड अंतर्गत पेरहाप पंचायत के वार्ड संख्या 9 में वर्ष 2008 में बनी करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी और 15 फीट चौड़ी पीसीसी सड़क अब जर्जर होकर कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर करीब 1 फीट तक कीचड़ की परत जम चुकी है, जिससे ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है ।