सहार: पुरहारा गांव के समीप विशंभरपुर रोड पर छापेमारी में तीन युवक एक देशी पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
Sahar, Bhojpur | Jun 23, 2025 चौरी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चौरी पुलिस ने पुरहारा गांव के समीप विशंभरपुर रोड पर छापेमारी कर तीन युवकों को एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में पुरहारा निवासी मो. आजमद अली का पुत्र शलीम अली, जान मुहम्मद का पुत्र मो अकलाक ,साहिल मंसुरी है।