गाजीपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई हैं। जिले के कुल 196 परीक्षा केंद्रों पर करीब 1 लाख 37 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले ही दिन गेट पर सख्त चेकिंग के दौरान दो छात्र इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पकड़े गए।