सूरजगढ़: कजरा सोलर पावर प्लांट में घोघी कोरासी मार्ग पर चाहर दीवारी निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर में रविवार को घोघी कोरासी मार्ग पर चाहर दीवारी निर्माण कार्य किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. अपराह्न 12 बजे यहां ग्रामीण चाहर दीवारी निर्माण का विरोध कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि बरियारपुर से घोघी कोरासी गांव को जोड़ने वाली सड़क के बंद होने से आवागमन में काफी परेशानी होगी. यहां काफी संख्या में पुलिस कैंप करते रहे.