सतबरवा: रजडेरवा में एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर राहुल दुबे गैंग ने चलाई गोली, 2 मजदूर जख्मी; एसपी ने किया निरीक्षण
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर राहुल दुबे गैंग के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में दो मजदूर को गोली लगी है। जख्मी मजदूर अजय हांसदा और संजय हांसदा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले में छानबीन शुरू ...