शाहबाद: केलबाड़ा में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई आयोजित, साइबर क्राइम से बचाव को लेकर की गई चर्चा
Shahbad, Baran | Jan 6, 2025 सोमवार दोपहर 12 बजे पुलिस थाने पर सीएलजी सदस्यों की बैठक कार्यवाहक थाना प्रभारी बलवीर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान साइबर क्राइम की रोकथाम पर चर्चा कर उससे बचने के तरीके लोगों को बताए गए। लोगों के सवालों का जवाब देकर उनकी शंकाओं का भी समाधान किया गया। आयोजकों व पुलिस अधिकारी ने साइबर क्राइम जागरुकता को लेकर चलाए जा रहे रक्षा कवच अभियान की प्रशंसा की।