शाहबाद: मझोला से निहाल देवी के पैदल यात्रियों का जत्था निकला, कल करेंगे माता के दर्शन
Shahbad, Baran | Jan 5, 2025 शाहबाद तहसील के मझोला गांव से ग्रामीणों का जत्था निहालगढ के लिए पैदल रवाना हुआ है। जहां निहाल देवी माता के दर्शन करेंगे। यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं ने बताया की मझोला से डीजे के साथ कस्बाथाना होते हुए निहाल देवी धाम के लिए पैदल निकले हैं। जानकारी रविवार शाम 5 बजे मिली। कल सोमवार को सप्तमी को माँ निहाल देवी के दर्शन करेंग।