शाहबाद: समरानिया में चारागाह भूमि पर अवैध खनन करते मशीन और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
Shahbad, Baran | Jan 3, 2025 समरानियां कस्बे सहित क्षेत्र में अवैध खननकर्ताओं के हौंसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े ही अवैध खनन कर रहे हैं। गुरुवार को नायब तहसीलदार मोहनलाल पंकज के नेतृत्व नेतृत्व में कस्बे के रातई रोड पर स्थित चारागाह भूमि से अवैध खनन करते एक जेसीबी व 3 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली।