जमुई: इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र मारपीट मामले में मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 18, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को सोमवार 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले दबंगों द्वारा छात्र के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।