अजीतमल: वक्फ संपत्ति के दावे पर अटका अतिक्रमण अभियान, नगर पंचायत की जेसीबी बिना कार्रवाई लौटी
कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुरुवार शाम बस स्टैंड के पूर्वी हिस्से में कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नगर पंचायत की टीम गाटा संख्या 194 की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची, लेकिन कार्रवाई शुरू होने से पहले ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। विरोध के