अमरिया: जहानाबाद के गौनेरी गांव में बड़ा हादसा, करंट लगने से पिता-पुत्र की हुई मौत
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गौनेरी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारात छोड़कर लौट रही एक बस को मोड़ते समय हाईटेंशन बिजली की लाइन छू गई, जिससे बस में करंट फैल गया। हादसे में बस चालक सज्जन खां और उनका 16 वर्षीय बेटा सुबहान खां करंट की चपेट में आ गए। दोनों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।