निज़ामाबाद: ऑपरेशन वज्रपात के तहत आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में निजामाबाद पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस के अनुसार, विशाल कुमार पुत्र जयनाथ, निवासी क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहा, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसी सामग्री पोस्ट कर रहा था।