बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सोमवार की दोपहर एक बजे भागलपुर से बांका पहुंचे। बांका पहुंचते ही वे सुमुखिया मोड़ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी सेवा कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।