हर्षोल्लास से मनाया गया ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का 102वां प्राकट्योत्सव
वाराणसी । ज्योतिष एवं द्वारकाशारदा द्व्यपीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य ब्रम्हलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का 102वां प्राकट्योत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ काशी स्थित श्रीविद्यामठ में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । काशी के वरिष्ठ वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में एवं श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रम्हचारी परमात्मानंद के अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सर्वप्रथम ब्रम्हलीन द्वायपीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के चरण पादुका पूजन किया गया ।