पूर्णिया पूर्व: प्रगति-यात्रा पूर्णियां के विकास-यात्रा की लिखेगा नई इबारत: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने एक बार फिर साबित किया है कि वे पुर्णिया के विकास के लिए हमेशा फिक्रमंद रहे हैं।उन्होंने प्रगति यात्रा के क्रम में पूर्णियां को लगभग 581 करोड़ की योजनाओं की सौगात दिया है। कोई ऐसा क्षेत्र नही ,जो उनके इस यात्रा से लाभान्वित नही हुआ है।प्रगति- यात्रा दूरगामी परिणाम देगा और पूर्णियां की विकास-यात्रा में नई इबारत लिखेगा।