पूर्णिया पूर्व: आरसेटी पूर्णिया पूर्व में 30 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया उद्घाटन
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पूर्णिया में 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया ।