पूर्णिया पूर्व: दरगाहा क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में डगरुआ क्रिकेट क्लब ने जमाया कब्जा, विधायक और मेयर भी हुए शामिल
पूर्णिया प्रखंड के रजीगंज पंचायत स्थित दरगाह खेल मैदान में दसवां चैंपियनशिप 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन का फायनल मैच खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय खेमका, मेयर विभा कुमारी, जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह, संजीव यादव उर्फ विवेका यादव, ,पूर्व प्रमुख संतोष राय,समाज सेवी जितेन्द्र यादव,आदिवासी विकास के सदस्य आदि मौजूद रहे।