छतरपुर: संकट मोचन मंदिर में महिला ने हंगामा कर हनुमान जी का मुगदर तोड़ा, समिति ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में बीती रात एक महिला ने कथित तौर पर चार घंटे से अधिक समय तक जमकर हंगामा किया।कि महिला ने मंदिर में भगवान हनुमान जी का मुगदर तोड़ दिया और पुजारी मुन्ना महाराज के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ी।इस घटना को लेकर आज 15 अगस्त दोपहर करीब 1:00 बजे मंदिर समिति ने कोतवाली में शिकायती आवेदन दिया है।