बक्सर: रामरेखा घाट विवाह मंडप में बिजली-पंखे की व्यवस्था ठप, लोगों ने जताया आक्रोश, नगर परिषद पर लगाया अनदेखी का आरोप
Buxar, Buxar | Aug 2, 2026 बक्सर के रामरेखा घाट स्थित विवाह मंडप में बिजली और पंखे की व्यवस्था ठप रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। कई स्थानीय युवाओं ने नगर परिषद प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग की। स्थानीय युवा कृष्णा कुमार और गोलू कुमार ने बताया कि विवाह मंडप में पहले लगे पंखों को हटा दिया गया है।