समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 अगस्त 2026
जिला प्रशासन, बक्सर एवं जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कला भवन, बक्सर में आयोजित जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लगभग 16 वर्षों के अंतराल के बाद जिले में इस प्रतियोगिता का आयोजन होने से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बक्सर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव अवसर एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा अनुशासन, समर्पण और नशामुक्त जीवन का संदेश देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
समारोह में उपस्थित जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार ने कहा कि जिला पदाधिकारी, बक्सर के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं जिला खेल पदाधिकारी, बक्सर के कुशल नेतृत्व के कारण लंबे अंतराल के बाद बक्सर में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलेगा तथा आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, जिला खेल पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा), बक्सर, श्री सुबोध कुमार राय, सचिव , जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर एवं श्री अविनाश कुमार सिंह, अध्यक्ष, जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों, शिक्षण संस्थानों एवं व्यायामशालाओं से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जोश, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। जिला प्रशासन, बक्सर एवं जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर द्वारा प्रतियोगिता के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।
यह आयोजन बक्सर जिले में पावरलिफ्टिंग खेल के पुनर्जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन भविष्य में जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar Bihar State Sports Authority - BSSA #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 3, 2026