बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में कृषि विभाग की संचालित योजनाओं का संयुक्त कृषि भवन में की गई समीक्षा, दिए गए निर्देश
Buxar, Buxar | Sep 10, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संयुक्त कृषि भवन के सभागार में की गई. समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बक्सर जिला में कहीं से भी उर्वरक की कमी के संबंध में सूचना प्राप्त नहीं है. डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि उर्वरक विक्रेताओं पर सतत निगरानी रखी जाय.